22 महिलाओं और 5 युवतियों से रेप; 12 बच्चों सहित 131 लोगों की हत्या, रूह कंपा देगा यह मंजर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में पिछले सप्ताह एम 23 विद्रोहियों ने 17 महिलाओं और 12 बच्चों सहित कम से कम 131 नागरिकों की हत्या कर दी।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मुख्य प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि अतिरिक्त आठ लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया, 60 लोगों का अपहरण तथा कम से कम 22 महिलाओं और पांच लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया।

उन्होंने कहा कि हमारे सहयोगियों ने बताया कि पीडि़तों की गोलियों और चाकुओं से मार कर हत्या की गई। श्री दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मिशन, जिसे मोनस्को के नाम से जाना जाता है।

इसने मानवाधिकार सहयोगियों के साथ उत्तर किवु प्रांत के रुतशुरू क्षेत्र में किशिशे और बम्बो के गांवों में 29 और 30 नवंबर को नागरिकों पर हुए हमले की प्रारंभिक जांच के बाद इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने कहा संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन नागरिकों के खिलाफ इस अकथनीय हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करता है और पीडि़तों को आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करने मांग करता है।

उन्होंने कहा कि मिशन मानव अधिकारों और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के इन उल्लंघनों के अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए कांगो के अधिकारियों के फैसले का स्वागत करता है।

उन्होंने कहा कि मिशन पीडि़तों को न्याय दिलाने के प्रयासों में सहायता के लिए तैयार है और नागरिकों के खिलाफ हिंसा को तत्काल समाप्त करने का आह्वान करता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...