दर्दनाक हादसा: खाई में गिरने से दो मजदूरों की मौत

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

रामपुर की बधाल पंचायत में दो मजदूरों की गहरी खाई में गिर जाने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर केस दर्ज किया।

दोनों मृतकों की पहचान मोहन और दिल बहादुर के रूप में हुई है, जो नेपाल के रहने वाले हैं। दोनों पिछले कई वर्षों से यहां मजदूरी और दिहाड़ी लगाने का कार्य करते थे।

जानकारी के अनुसार दोनों मृतक बधाल में किराए के कमरे में रहते थे। सोमवार शाम को दोनों अपने कमरे से सामान खरीदने बाजार गए था और देर रात तक घूमने के बाद दोनों जब वापस अपने कमरे की ओर रवाना हुए तो एनएच के साथ बने पुल के पास दोनों मजदूर पैर फिसलने के कारण सडक़ से करीब 60 फुट नीचे खड्ड किनारे जा गिरे।

हादसे की सूचना तब लगी, जब खड्ड के पास काम कर रहे मजदूरों ने खड्ड किनारे उनके शव पड़े देखे। उन्होंने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस चौकी ज्यूरी को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ज्यूरी से टीम मौके पर आई।

उधर, डीएसपी चंद्र शेखर का कहना है कि पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। डीएसपी ने पुलिस मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...