HRTC चालक पर तेजधार हथियार से हमला, यूनियन ने पंजाब सरकार को दिया अल्टीमेटम

--Advertisement--

Image

शिमला, 06 दिसंबर – नितिश पठानियां

HRTC चालक के साथ एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। संतोषगढ़ में HRTC चालक के साथ हुई मारपीट को लेकर चालक यूनियन ने भी तीखे तेवर दिखा दिए हैं।

चालक के साथ मारपीट को लेकर यूनियन ने पंजाब सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। यूनियन ने कहा है कि यदि मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो एक सप्ताह बाद HRTC चालक पंजाब में सेवाएं देना बंद कर देंगे।

HRTC चालक यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जोगिंद्रनगर डिपो के बस चालक के साथ सोमवार देर रात्रि 12 बजे नंगल में तेज धार हथियार से हमला किया गया। यह बस देहरादून से आ रही थी और संतोषगढ़ में टिप्पर चालक बस ड्राइवर पर हमला कर वहां से फरार हो गया।

इस घटना के बाद परिचालक और चालक सड़क पर बैठ गए। लेकिन इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी अभी पंजाब पुलिस द्वारा FIR दर्ज नही की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस प्रकार की चालकों के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।

चालक यूनियन ने मांग की है कि जल्द से इस मामले में पंजाब पुलिस FIR दर्ज कर कार्रवाई करें अन्यथा HRTC चालक पंजाब में सेवाएं नहीं देगा। उन्होंने कहा कि यूनियन एक सप्ताह का पंजाब सरकार को अल्टीमेटम देती है।प्रबन्धन के समक्ष भी यह मामला उठाया गया है।

वहीं मान सिंह ने कहा कि आने वाले दो दिन के बाद जो भी सरकार सत्ता में आएगी यूनियन उसका पूरा समर्थन करती है और सरकार के समक्ष कर्मचारियों के मुद्दे उठाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...