हमीरपुर में 9 करोड़ का फ्रॉड: पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी, हाई कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

जरियाल फाइनांस कंपनी द्वारा करोड़ों के फ्रॉड मामले में माननीय उच्च न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जमानत याचिका रद्द होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार के दिन आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

हमीरपुर में फाइनांस कंपनी के नाम पर लगभग 9 करोड़ के फ्रॉड का मामला पुलिस में दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने के उपरांत मंगलवार के दिन पीडि़त भी गुहार लगाने के लिए पुलिस थाना हमीरपुर पहुंचे।

लोगों ने पुलिस विभाग से मांग की है कि इनके करोड़ों रुपए की रिकवरी करवाई जाए। पुलिस अब मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। बता दें कि दोसडक़ा में चल रही जरियाल मोटर फाइनांस कंपनी में लोगों ने करोड़ों रुपए की इन्वेस्टमेंट कर रखी थी।

एफडी के नाम पर करोड़ों की इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब इस कंपनी का कार्यालय बंद हो गया। कंपनी के कार्यालय पर ताला लटका देख लोगों ने मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया। बाद में जब

पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो आरोपी ने माननीय न्यायालय की शरण ले ली। आरोपी फरवरी, 2022 से जमानत पर चल रहा था। करोड़ों के इस फ्रॉड में फंसे लोग अपनी गुहार लगाने के लिए माननीय उच्च न्यायालय की शरण में चले गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...