किराए के मकान के कमरे में रह रही पंजाब की महिला की बाथरूम में मिली गली सड़ी लाश, दुर्गंध फैली तो चला पता

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

परगाणू इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है।भुंतर शहर से सटे इस इलाके में महिला किराए के कमरे में रह रही थी।

महिला के साथ एक अन्य व्यक्ति जय सिंह भी इस मकान में रहता था। महिला की लाश बाथरूम में मिली है। लाश भी गल-सड़ गई है।

प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि लाश 10-15 दिन से यहां पड़ी हुई है। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है।

एसएसपी गुरदेव शर्मा ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। एफएसएल. की टीम को भी बुलाया गया है और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार परगाणू में मृतक महिला अविनाश कौर (30) रहती थी। इसके साथ जय सिंह नामक एक व्यक्ति भी रहता था।

लोगों को जब दुर्गंध आने लगी तो पता चला की कुछ गड़बड़ी है। मकान मालिक ने जब वार्ड मैंबर की उपस्थिति में कमरा खोला तो अंदर लाश मिली।

उसके बाद पुलिस ने सूचना पर आगामी कार्रवाई अमल में लाश। घटना को लेकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

एस.एस.पी. गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। जय सिंह महिला का पति है जो 22 नवम्बर को मकान मालिक को यह कहकर गया था कि वह घर जा रहा है।

उसकी पत्नी भी घर गई है और 4-5 दिन में लौटेगी। महिला के गले पर चोटों के निशान हैं। मृतक महिला राजपुरा पंजाब की रहने वाली थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...