राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में एस. सी.ए. ने ली शपथ

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में केन्द्रीय महाविद्यालय छात्र परिषद के 2022-23 सत्र के लिए शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने छात्र परिषद के सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

सत्र 2022-23 के लिए मनोनीत छात्रों में से प्रधान, उपप्रधान, सचिव , सह-सचिव के रूप में शपथ ली। सबसे पहले आकृति डटवालिया (प्रधान), अन्तरिक्ष अंबिया (उपप्रधान), ज्योति (सचिव), वन्दना देवी (सह-सचिव) ने शपथ ली।

इसके बाद महिमा धीमान, भवानी देवी, अर्चिता, दामिनी, प्रीति धीमान, बंधु देवी, सिमरन गुलेरिया, आयुषी, सन्नी देवी, सुशील कुमार, यश चौधरी, साक्षी जसरोटिया, तौफीक मोहम्मद, बंधु भारद्वाज, करीती, दविंदर सिंह, रीतीश राणा, शिवानी, भानुदेवी, साहिल सेन, योगेश कुमार, अंजली देवी, रुचिका, दामिनी डडवाल, तनुजा, राहुल, आर्यन, अंशुल महाजन को सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई गई।

सी.एस.सी.ए. की प्रधान आकृति डटवालिया ने महाविद्यालय के विकास के लिए महाविद्यालय प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने केन्द्रीय छात्र परिषद को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर महाविद्यालय के शैक्षिक व गैर शैक्षिक सदस्य, छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...