पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया में गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डी बराड़ की गिरफ्तार कैलिफोर्निया से हुई है।

बताया जा रहा है कि भारत की खुफिया एजेंसियों को इंटरनेशनल सोर्स से इस खबर पर बड़ा इनपुट मिला है।

बताया गया है कि 20 नवंबर या उससे पहले कैलिफोर्निया में सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य कुख्यात और इंटरनेशनल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को डिटेन कर लिया गया है।

फिलहाल इस मामले में कैलिफोर्निया की ओर से अब तक भारत सरकार को कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है।

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई का करीबी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ही वह पहला शख्स था जिसने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

इंटरपोल ने पिछले दिनों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वह इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

गोल्डी बराड़ पर पहले भी हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश रचने और हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। बताया जाता है कि वह कनाडा में बैठ कर ही अपना उगाही और हिट स्कवॉड का गैंग चलाता है।

बता दें कि इसी साल 29 मई को पंजाब के मानसा में गांव जवाहरके में दिन दिहाड़े सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस समय यह सनसनीखेज हत्याकांड हुआ था उस समय मूसेवाला अपनी थार जीप में सवार होकर कहीं जा रहे थे।

इसी दौरान छह हमलावरों ने उनकी गाड़ी को घेर कर फायरिंग की थी जिसमें मूसेवाला की मृत्यु हो गयी थी। इस मामले में अब तक चार शूटर गिरफ्तार किये जा चुके हैं जबकि दो मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...