42 लाख के गहने बेचने वाले पर दो लाख 52 हजार जुर्माना

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने वीरवार को नालागढ़ बाजार में एक व्यक्ति को 42 लाख रुपए के सोने के गहने बेचते हुए पकड़ा।

पूछताछ के दौरान व्यापारी द्वारा विभाग को कोई भी ईवे बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका। ये कार्यवाही सहायक आयुक्त पवन कुमार व सहायक अधिकारी पवन धीमान के नेतृत्व में की गई थी।

टीम ने सोने का वजन 850 ग्राम पाया। तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद विभाग की टीम ने कारोबारी से 2.52 लाख का जुर्माना वसूल किया।

विभाग के उपायुक्त प्रितपाल सिंह ने बताया कि जुर्माने की राशि को सरकारी खजाने में जमा करवा दिया गया है। यह कार्रवाई जीएसटी एक्ट के तहत अमल में लाई गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...