मानवता शर्मसार: बद्दी बाईपास रोड पर मिला नवजात बच्ची का शव, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

सोलन जिला में मां की ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बद्दी बाईपास रोड पर एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है।

पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बच्ची को यहां फैंकने वाले कलियुगी माता-पिता का पता चल सके।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि बाईपास रोड पर ट्रक के साथ एक बच्ची का शव पड़ा है, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।

बच्ची मृत अवस्था में मिली है। इसको मृत अवस्था में ही यहां फैंका गया था या फिर जिंदा फैंका गया था, इस बात का पता आरोपियों के गिरफ्त में आने के बाद ही चल पाएगा।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...