गुमशुदा व्यक्ति का शव बनेर खड्ड से वरामद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा देहरा

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

हरिपुर पुलिस थाना के अंतर्गत लुनसु के समीप बहती बनेर खड्ड में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि यह शव रण सिंह पुत्र हुकुम सिंह निवासी गांव भरियाता डाकघर मसरूर तहसील हरिपुर 73 वर्ष का है जिसकी पहचान उसके बेटे ने की है।

गौरतलब है कि 22 नवंबर को उक्त व्यक्ति लापता हो गया था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना हरिपुर में 25 नवंबर को दर्ज करवा दी गई थी। इस दौरान वीरवार को उक्त व्यक्ति का शव खड्ड में पाया गया।

पुलिस को इस बाबत सूचना दे दी गई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना हरीपुर से पहुंची हुई पुलिस टीम ने 174 सीआरपीसी की धारा के तहत कार्यवाही करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेजा गया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी हरिपुर मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...