श्री गुरु गोबिंद सिंह डिग्री कालेज में फायरिंग; छात्र गुटों में मारपीट, दोनों ने एक-दूसरे पर जड़े आरोप

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब – नरेश कुमार राधे

पांवटा में गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय डिग्री कालेज के दो छात्र गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। दो गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायतें दर्ज करवाई हैं।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक छात्र गुट की ओर से शिकायत दर्ज करवाते हुए छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज के ही एक छात्र से उसका कई दिनों से वाद विवाद चला हुआ है।

कई बार समझौते के बाद भी वह नहीं माना। सोमवार को उसने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर मारपीट की ओर उसकी सोने को चैन छीन ली। जैसे-तैसे कर वह जान बचाकर पुलिस थाना पहुंचा।

दूसरी ओर एक छात्र े पुलिस को सौंपी शिकायत ने आरोप लगाया है कि वे गाड़ी से घर की तरफ जा रहे थे, तभी किसी ने उस पर फायरिंग कर दी, लेकिन वह जान बचा कर भागने में सफल हो गया।

डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कारवाई अम्ल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...