तरसूह मर्डर केस: रमन कुमार की हत्या कर घर में आराम से सो गया था आरोपित

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

प्रेम प्रसंग के कारण दो युवकों के आपसी संबंधों में आई खटास इतनी बढ़ गई थी एक ने दूसरे की हत्या ही कर दी। तरसूह में रास्ते में खून व कुछ दूरी पर रमन का शव मिला था तो प्रथम दृष्टया हत्या ही लग रही थी।

लेकिन जैसे जैसे पुलिस ने पड़ताल शुरू की व शक के आधार पर व काल डिटेल के आधार पर एक युवक को उठाया तो वह हत्या करने से इंकार करता रहा।

लेकिन जैसे ही कुछ सख्ती हुई तो वह सारी घटना को कहने लगा। हत्या में प्रयोग में लाई गई हथियार के तौर पर लोहे की राड़ को पुलिस ने आरोपित के घर से बरामद किया है।

रात को 12 बजकर 15 मिनट पर दिया था हत्‍या को अंजाम

पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक आरोपित ऋषि कुमार ने रमन कुमार की हत्या को रात्रि 12 से 12:15 के बीच में अंजाम दिया। घटना की रात दोनों मोबाइल में काफी बहसबाजी हुई और रमन से बदला लेने के लिए ऋषि कुमार ने उसे रात को घर के बाहर बुलाया और राड़ से हमला कर दिया और उसके शव को दस फीट नीचे गिरा दिया।

उसके बाद आरोपित अपने घर चला गया जहां उसने पहले लोह के एंगल को पानी से साफ किया और फिर वह खुद नहाया। इस दौरान खून से सने कपड़े भी उसने धोये और सूखने के लिए घर की छत में डाल दिये।

सुबह जब गांव में शव मिलने का शोर मचा तो ऋषि कुमार घटना स्थल पर भी आया और पुलिस को देख कर वहां से अपने काम दौलतपुर चला गया। दौलतपुर के रास्ते में ऋषि कुमार ने रमन कुमार के मोबाइल को फैंक दिया और काम में पहुंच गया।

यह बोले थाना प्रभारी

कांगड़ा थाना प्रभारी विजय शर्मा ने बताया कि रमन कुमार की हत्या को लेकर इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया गया और दौलतपुर के पास रमन कुमार के मोबाइल को भी ढूंढ लिया गया है। उन्होंने बताया कि सारी घटना सामने आ चुकी है और आरोपी ने गुनाह को कबूल कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...