पहल : हिमाचल में अब गर्भवती महिलाएं घर से ही फोन पर ले सकेंगी डॉक्टर से परामर्श

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग बड़ी सुविधा देने जा रहा है। ये महिलाएं अब घर से फोन कर डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगी। दवा कब लेनी है, इंजेक्शन कब लगना है, इसकी जानकारी भी महिला के मोबाइल फोन पर मेसेज से दी जाएगी।

डिलीवरी होने का समय पूरा होगा तो अस्पताल आने के लिए कहा जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग महिलाओं को अस्पताल लाने के लिए गाड़ी भी भेजेगा। डिलीवरी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ही महिला और नवजात को गाड़ी से घर छोड़ेगा।

स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने योजना तैयार कर ली है। विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की 8 दिसंबर को मतगणना के बाद आचार संहिता खत्म होते ही इसे सिरे चढ़ाया जाएगा। महिलाओं को योजना का लाभ लेने के लिए अस्पताल में पंजीकरण करवाना होगा।

इसके बाद महिलाओं के फोन पर संदेश आने शुरू हो जाएंगे कि कौन सी दवा कब लेनी है। पेट में बच्चा हिल-डुल रहा है या नहीं, इसके लिए डॉक्टर फोन कर गर्भवती महिलाओं से पूछते रहेंगे। ज्यादा परेशानी होने पर महिलाएं खुद भी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से बात कर सकेंगी।

अस्पतालों से गर्भवती महिलाओं का डाटा एकत्र कर इस योजना के साथ आशा वर्करों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा ल के गायनी और पीडियाट्रिक्स विभाग के डॉक्टर भी इससे जुड़ेंगे।

इस योजना को जल्द ही शुरू किया जाएगा। इससे हिमाचल की महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। प्रदेश में तपेदिक मरीजों के लिए भी दवा लेने के लिए मोबाइल पर संदेश भेजे जाते हैं। – सुभाशीष पंडा, प्रधान सचिव स्वास्थ्य

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...