आंखों में मिर्ची फेंक लूटे डेढ़ लाख; लुटेरों ने दुकानदार से छीना नकदी से भरा बैग

--Advertisement--

Image

कालाअंब में लुटेरों ने दुकानदार से छीना नकदी से भरा बैग, मोबाइल भी ले गए

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पड़ोसी राज्य हरियाणा से सटी सीमा पर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लूट की वारदात सामने आई है। घटना में लुटेरों ने एक दुकानदार से नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। लुटेरों ने दुकानदार की आंखों में मिर्ची का पाउडर डालकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

बैग में मोबाइल फोन सहित एक लाख से अधिक रुपए की नकदी मौजूद थी। दुकानदार ने इस बाबत पुलिस थाना में कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई है। दुकानदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की धरपकड़ के लिए अभियान भी तेज कर दिया गया है।

मामले के तहत औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बलदेव सिंह निवासी रामपुर जट्टान रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी दुकान बंद करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह गांव के समीप पहुंचा तो उसको एक अज्ञात व्यक्ति ने रुकने का इशारा किया।

इस दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल रोक दी तभी अचानक उस व्यक्ति ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और उसका बैग छीनकर अन्य दो साथियों के साथ फरार हो गया।

उधर, मामले की पुष्टि एसएचओ कालाअंब मोहर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि दुकानदार की आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीनने का मामला दर्ज करवाया गया है। बैग में मोबाइल फोन व 1.60 लाख की नकदी मौजूद थी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...