जिला सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला के सौजन्य से महावीर युवक मंडल लुधियाड़ के द्वारा करवाया गया खंड स्तरीय युवा उत्सव

--Advertisement--

Image

ज्वाली/भलाड़ – शिबू ठाकुर

जिला सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य से उपमंडल ज्वाली में खंड स्तरीय युवा उत्सव महावीर युवक मंडल द्वारा स्प्रिंग डेल कान्वेंट पब्लिक स्कूल पलोड़ा मे बड़ी धूमधाम से मनाया गया । सर्वप्रथम स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य मुख्य अतिथि डॉ. राजीव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l

इस प्रतियोगिता में बाहरी स्कूलों, डांस एकेडमी, यूथ क्लबों ने हिस्सा लिया। इस उत्सव में हिमाचली लोकगीत, हिमाचली नाटी, ढोलक, तबला, हरमोनियम, एकांकी, पारंपरिक वाद्य यंत्र, जैसी प्रस्तुति बच्चों ने दी।

निर्णायक मंडल के रूप में राम सिंह सूरसागर एकेडमी हि.प्र. एवं दूसरे श्रीमान शंकर सन्याल प्रधान कांगड़ा कला मंच एवं तीसरे निर्णायक दल के सदस्य एडवोकेट टी.एस. पठानिया एडवोकेट मुंबई हाई कोर्ट ने जिम्मेदारी निभाई मंच का संचालन पूर्व व स्वयंसेवी जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला राष्ट्रपति अवार्डी और वर्तमान समय में विधि के छात्र नीतीश कुमार राठौर के द्वारा किया गया और युवाओं ने युवा उत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

लोक नृत्य में प्रथम स्थान पर टी.पी.एस. पब्लिक स्कूल चलवाड़ा और द्वितीय स्थान पर स्प्रिंग डेल कॉन्वेंट स्कूल कॉन्वेंट स्कूल पलोड़ा और लोकगीत में महावीर युवक मंडल के गौरव और राजकीय उच्च विद्यालय लुधियाड़ के वरुण ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान और द्वितीय स्थान तन्वी ग्रीन कैसल पब्लिक स्कूल सिद्धपुरघड ने प्राप्त किया।

तबला वादन में स्प्रिंग डेल कॉन्वेंट स्कूल के सार्थक ने प्रथम स्थान झटका बतौर संयोजक महावीर युवक मंडल के सभी सदस्य एवं प्रधान रतिक्ष कुमार और युवा स्वयंसेवी विशाखा भी इस कार्यक्रम में पूर्ण रूप से अपनी भागीदारी रखें।

ये रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि पवन चौधरी, डॉक्टर रजिंदर तथा ग्राम पंचायत लुधियाड़ के युवा उपप्रधान अभिषेक मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। साथ मे क्लब से अंशु, गौरव, शेखर शर्मा, मनीष, अमित, अंकित ,लाल, अभिषेक, अबू शर्मा, निशु चौधरी,रजत ठाकुर, कार्तिक, आदि इस मौके पर उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...