सात वर्षों से निर्माणाधीन पुल टूटकर गिरा, शटरिंग निकाल रहे मजदूर बाल-बाल बचे

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट 

कुल्लू जिले के अंतर्गत मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल सोलंगनाला में सात वर्षों से निर्माणाधीन पुल रविवार को टूटकर गिर गया।

पुल के कार्य की गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण और वर्षों से कार्य लटका होने के कारण इसका नए सिरे से टेंडर किया गया है।

रविवार को पुल में लगी शटरिंग निकाली जा रही थी । इसी दौरान यह पुल टूटकर गिर गया। इस दौरान 7-8 मजदूर बाल-बाल बचे।

अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि पुल को तोड़ा जाना था। इसका कार्य सही नहीं हुआ है। शटरिंग निकालते हुए पुल गिर गया। अब नए सिरे से टेंडर हुए है। पुराने ठेके को रद्द किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...