शातिरों ने तोड़े चार घरों के ताले, उड़ा ले गए आभूषण समेत नकदी

--Advertisement--

Image

ऊना, 27 नवंबर – अमित शर्मा 

सदर थाना ऊना के तहत चलोला में अज्ञात शातिरों ने एक साथ चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने लाखों के आभूषण व जेवरात सहित नकदी पर हाथ साफ किया है।

वारदात के दौरान चारों ही परिवार के सदस्य बाहर थे। इनमें से एक घर की ग्रिल तोड़ी गई, तो अन्य के ताले तोड़े गए हैं।

एक ही रात में हुई चोरी की इस वारदात के चलते गांव में हड़कंप मच गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने चलोला पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में रिया निवासी चलोला ने बताया कि बीती रात को अपने रिश्तेदार के पास गई हुई थी, जब वापिस लौटी तो देखा कि घर के ताला टूटा हुआ।

अंदर जाकर देखने पर पाया कि सामान बिखरा हुआ है, और गहने सहित करीब 20 हजार रुपये की नगदी गायब है। वहीं तारा देवी ने बताया कि वह तीर्थ यात्रा पर गई हुई थी।

लौटने पर पाया कि घर के ताले तोड़ शातिर आभूषण व 15 हजार रुपये चुरा ले गए हैं। वहीं फौजी रमन कुमार के घर से शातिरों ने आभूषण सहित 30 से 40 हजार रुपये की नकदी चुराई है।

रमन कुमार ने बताया कि अभी-अभी भाई की शादी हुई थी और गहने व अन्य जेवरात घर में ही थे, जो शातिर अपने साथ ले गए हैं।

वहीं पवन कुमार के घर की ग्रिल तोड़कर चोर चांदी की पायल व सिक्के चुराने में सफल रहे हैं। पवन कुमार भी परिवार सहित चंडीगढ़ गए हुए थे।

एएसपी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस शिकायत के बाद मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...