तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, स्कूल से घर लौट रहे JBT टीचर की मौत

--Advertisement--

Image

ज्वाली – व्यूरो रिपोर्ट 

पुलिस थाना जवाली के तहत आते मैरा में एक तेज रफ्तार फ्लोरी मिक्सचर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइस सवार की मौत हो गई।

मृतक की पहचान सुरिंदर कुमार (45) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी भगवाल (भरमाड़) के तौर पर हुई है। सुरिंदर कुमार राजकीय प्राथमिक पाठशाला थप्पल में बतौर जेबीटी कार्यरत था।

वही, बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम के समय सुरिंदर स्कूल से छुट्टी कर बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस जा रहा था।

इसी बीच मैरा में फ्लोरी मिक्सचर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सुरिंदर कुमार को इलाज के लिए अमनदीप अस्पताल पठानकोट पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...