कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं और युवाओं को मिलेगी तरजीह- राम लाल ठाकुर

--Advertisement--

Image

कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला और युवा सशक्तिकरण को दिया जाएगा विशेष महत्त्व.. राम लाल ठाकुर

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन के चेयरमैन, पूर्व मंत्री व श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राम लाल ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला और युवा सशक्तिकरण पर भरपूर सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जाएंगे वहीं पर युवाओं को रोजगार के नए साधनों का सृजन किया जाएगा।

कांग्रेस ने महिलाओं के लिए जो वादा किया है उस पर बुनियादी तौर पर काम किया जाएगा और प्रदेश के 8 लाख युवाओं को विधिवत रूप से रोजगार के प्रेरित किया जाएगा।

इसके साथ ही प्रदेश में खेलों में खेलो को बढ़ावा दिया जाएगा और प्रदेश को नशा मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान भी चलाया जाएगा।

शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधारो के साथ साथ क़्वालिटी एडुकेशन पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने नशा मुक्ति को लेकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा मति सोनिया गांधी को भी अवगत करवाया गया है।

नशा मुक्त समाज को बनाने के लिए प्रदेश में कांग्रेस सरकार एक सकारात्मक भूमिका निभाएगी। राम लाल ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गृहिणियों को ज्यादा जागरूक और शिक्षित किया जाएगा और उनको उनके अधिकारों के प्रति शिक्षित भी किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में अभी 90 प्रतिशत से ज्यादा आबादी गावो में रहती है जिसमें महिलाओं की भूमिका परिवार को चलाने और कृषि व्यवसाय से जुड़ी है।

उनके अधिकारों और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। युवाओं को हायर एडुकेशन और रिसर्चर वर्क के लिए ज्यादा प्रोत्साहित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...