खेले विश्व बंधुत्व एवं मानव प्रेम के प्रतीक है -डा के एस अत्री

--Advertisement--

Image

सौरभ एवं पियूषा रहे बेस्ट एथलीट

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां के प्राचार्य डॉ अशोक कौंडल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर के एस अत्री ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया ।

डॉक्टर के एस अत्री ने कहा कि महाविद्यालय ने अल्प आयु में ही छात्र हित में और उनके चौमुखी विकास के लिए कई योजनाओं का आरंभ किया है।

डॉ अत्री ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विश्व बंधुत्व और मानव प्रेम के प्रतीक बन गए हैं। खेलों के माध्यम से हम सभी एक दूसरे के निकट है।

पारस्परिक वैमनस्य, शत्रुता और घृणा की दृष्टि, दुर्भावना धुल रही है और उसके स्थान पर परस्पर सहयोग ,भ्रातृत्व राष्ट्रप्रेम और उस से बढ़कर विश्व प्रेम का संचार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान खेल राष्ट्रीय गौरव के सूचक बन गए हैं खेलों की स्वस्थ परंपरा से सभी सुखी और समृद्ध बनेंगे अंत में प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि डॉ अशोक कौंडल ने कहा कि जो व्यक्ति जीवन में खेलों को महत्व देते हैं ना केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ बने रहते हैं।

ऐसे व्यक्तियों का चरित्र अन्य व्यक्तियों की तुलना में उत्तम होता है उनमें धैर्य, सहनशीलता एवं क्षमा आदि मानव गुणों का वर्चस्व हो जाता है मुख्य अतिथि ने सभी खेलों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर कार्तिक ,द्वितीय स्थान पर हिमांशु और तृतीय स्थान पर सौरभ रहे। लड़कियों में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर अंजली, प्रियंका और रूपाली ने कब्जा किया।

200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान साहिल ,द्वितीय स्थान कार्तिक और तृतीय स्थान अमन ने झटका। वही लड़कियों में पहला स्थान अंजली, दूसरा स्थान रूपाली एवं तीसरा स्थान

अविशाखा ने हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में लड़कों में राहुल प्रथम, साहिल द्वितीय एवं अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में सहज, विशाखा एवं नैंसी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।

भाला फेंक प्रतियोगिता में लड़कों में अनिल, सौरभ एवं रितिक प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे । वहीं लड़कियों में अनामिका प्रथम,प्यूषा द्वितीय , ऋषिका तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में लड़कों में क्रमशः साहिल, अनिल और साहिल प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे ।

लड़कियों में पियुषा ठाकुर ,अंजली एवं प्रियंका राणा ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में लड़कों में सौरभ, जतिन और अंजन ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं लड़कियों में प्युषा,प्रीति, अभिशाखा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में लड़कों में सौरभ प्रथम, जतिन द्वितीय एवं साहिल तृतीय स्थान पर रहे। वहीं लड़कियों में कोई पियूषा ने प्रथम, मुस्कान द्वितीय और दीपांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रितिक सुमित एवं सात्विक रहे। लड़कियों में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर अंजलि सुनाक्षी एवं अभी शाखा ने प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में लड़कियों में प्रीति प्रथम, ज्योति द्वितीय कनिका तृतीय स्थान पर रही।

जबकि लड़कों में राहुल प्रथम वरियाम द्वितीय एवं राधे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम ऋतिक द्वितीय एवं राहुल तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं लड़कियों में अनामिका प्रथम रुपाली द्वितीय एवं नंदिनी तृतीय स्थान पर रही। खेलकूद प्रतियोगिता में बेस्ट एथलीट सौरभ पियूषा को चुना गया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉक्टर के के एस अत्री ने मुख्य अतिथि डॉ अशोक कौंडल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।मंच संचालन प्रो अमन बलिया ने किया।

इस दौरान डॉ नीरज शर्मा, प्रोफेसर अमरीश घई, डॉ भगवानदास ,प्रो पवन धीमान( खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रभारी ),डॉ प्रीति वाला, प्रो संजीव पुरी ,डॉ अश्वनी शर्मा, प्रो लेखराज, डॉ सुनील,प्रो अमन बलिया, प्रो सतपाल, लाइब्रेरियन सविता, जनक, मनीष एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...