स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में हमीरपुर देश भर में तीसरे और प्रदेश में प्रथम स्थान पर

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में लगातार सराहनीय कार्य कर रहे जिला हमीरपुर के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की थ्री-स्टार रैंकिंग में इस जिले को पूरे देश में तीसरे स्थान पर और प्रदेश में पहले स्थान पर आंका गया है। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान देश भर के जिलों के लिए यह रैंकिंग जारी की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला हमीरपुर की सभी ग्राम पंचायतों में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के साथ-साथ इनके उपयोग के अतिरिक्त ठोस एवं तरल कचरे का सही प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी क्रम में नवंबर 2021 में जिला हमीरपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण-ग्रामीण के अंतर्गत सभी पंचायतों का मूल्यांकन किया गया। उपायुक्त ने बताया कि इसके तहत किए गए व्यापक सर्वेक्षण के दौरान संबंधित सेवाओं का मूल्यांकन, लोगों से सीधी बातचीत और लोगों की फीडबैक सहित सभी पहलुओं को शामिल किया गया।

इस व्यापक सर्वेक्षण में जिला हमीरपुर पूरे देश में तीसरे और प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित जिला की पूरी टीम और समस्त जिलावासी बधाई के पात्र हैं। उपायुक्त ने बताया कि ओडीएफ-प्लस में भी जिला हमीरपुर बेहतर कार्य कर रहा है।

वीडियो कांफें्रसिंग के दौरान उपायुक्त के अलावा एडीसी जितेंद्र सांजटा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...