राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए अनुशंसा या आवेदन 31 दिसंबर तक

--Advertisement--

Image

हिमाचल दिवस पर दिए जाएंगे स्टेट सिविल सर्विसेज अवार्ड, प्रेरणास्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हर वर्ष हिमाचल दिवस पर दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए इस बार भी सामान्य प्रशासन विभाग ने 31 दिसंबर तक आवेदन अथवा अनुशंसा आमंत्रित की हैं।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से प्रेषित पत्र के अनुसार आगामी 15 अप्रैल 2023 को दिए जाने वाले स्टेट सिविल सर्विसेज अवार्ड, प्रेरणास्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए आवेदन, नामांकन अथवा अनुशंसा 31 दिसंबर तक प्रेषित की जा सकती हैं। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों एवं सेवाओं के लिए प्रदान किए जाते हैं।

पत्र में कहा गया है कि संबंधित विभाग ये आवेदन, नामांकन अथवा अनुशंसा निर्धारित प्रपत्र पर ही भेजें तथा इसके साथ नामांकित व्यक्ति या संस्था की उपलब्धियों का विवरण भी भेजें। यह विवरण हिंदी में होना चाहिए तथा यह दो से अधिक पेज का नहीं होना चाहिए। इसकी एक सॉफ्ट कॉपी सामान्य प्रशासन विभाग को ईमेल के माध्यम से भी प्रेषित करनी होगी।

आवेदन, नामांकन अथवा अनुशंसा के लिए निर्धारित प्रपत्र तथा आवश्यक जानकारी हेतु सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट himachal.nic.in/gad.  हिमाचल डॉट एनआईसी डॉट इन/जीएडी पर लॉग इन किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...