हिमाचल कांग्रेस ने भारत की “आयरन लेडी” को दी 105वीं जयंती पर श्रद्धांजलि

--Advertisement--

Image

शिमला,19 नवंबर – नितिश पठानियां

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की आज 105वीं जयंती है। देश आज उन्हें याद कर रहा है। कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की जयंती पर रिज मैदान पर शनिवार को उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।

कांग्रेस नेता देवेंद्र बुशहरी ने कहा की देश की पहली प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस उनके योगदान को याद कर रही हैं। प्रधानमंत्री के रूप में उनके योगदान को देश भूल नहीं सकता।

उन्हें आयरन लेडी के रूप से जाना जाता हैं। हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की घोषणा उन्होंने ऐतिहासिक रिज मैदान से की थी। हिमाचल उनके योगदान को भूल नहीं सकता हैं।

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हाईकोर्ट ने शास्त्री अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक

हिमखबर डेस्क प्रदेश हाईकोर्ट ने 25 अप्रैल 2026 के प्रैस...