
सोहगा से मनेई सड़क को ठीक करना भुला विभाग
शाहपुर – अमित शर्मा
विधानसभा शाहपुर में शाहपुर-मनेई मार्ग के तहत सोहगा चौक से मनेई तक सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है। जिससे आए दिन हादसों का डर बना रहता है। वाहन चालकों की माने तो करीबन 2 साल से इस रास्ते पर न तो टायरिंग की गई और न ही किसी प्रकार का पैच वर्क किया गया।
सड़क पर गड्ढों की स्थिति इस क़द्दर बनी हुई है जैसे यहाँ न होकर केवल गड्ढे है और कुछ जगह पर पुरानी टायरिंग भी निकल चुकी है। कुछ जगह विभाग ने मिट्टी डालकर गड्ढों को भर दिया लेकिन जब भी कोई वाहन जाता है तो धूल के गुब्बार से बहुत बुरी हालत होती है तथा अगर बारिश हो जाए तो कीचड़ से दलदल बन जाता है।
जिससे बाइक सवारों की दुर्घटना का डर बना रहता है। रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों ने लोक निर्माण विभाग के अपील की है कि रास्ते को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए । ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
सहायक अभियन्ता लोकनिर्माण विभाग उपमंडल शाहपुर के बोल
वहीं जब इस बारे में लोकनिर्माण विभाग उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियन्ता भारत भूषण से बात हुई तो उन्होंने बताया कि मैंने कुछ समय पहले ही जॉइन किया है। मामला आपके माध्यम से ध्यान में आया है। सम्बंधित रास्ते को जल्द टायरिंग करवाकर दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
