हादसे का शिकार हुई पिकअप, 2 की मौत…दूसरे दिन मिली हादसे की सूचना

--Advertisement--

Image

शिमला, 19 नवंबर – नितिश पठानियां

ठियोग उपमंडल में एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनास्थल सुनसान होने की वजह से हादसे का पता दूसरे दिन लगा। राहत एवं बचाव दलों ने दोनों युवकों के शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस को हादसे की जानकारी चारवाहों ने दी। चारवाहों ने पुलिस को सूचित किया कि ठियोग सर्किट हाउस के समीप जंगल में सड़क किनारे खाई में एक पिकअप पलटी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों के शव बरामद किए।
देर शाम इनकी शिनाख्त ननखड़ी निवासी जगमोहन (37) और राजेश (35) के रूप में हूई है। जानकारी अनुसार पिकअप (HP06B3793) वीरवार की रात हादसे का शिकार हो गई थी।
ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...