जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला के छात्र चमकें

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला के 13 छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया।

जिनमें विद्यालय की छात्रा नगीना ने दो स्वर्ण पदक डिस्क तथा शॉट पुट में, दीया ने दो रजत पदक एवं मुस्कान ने एक कांस्य पदक लंबी कूद तथा ऊंची कूद में हासिल किया!

100 मीटर रिले दौड़ स्पर्धा में लड़कियों ने कांस्य पदक हासिल किया। 400 मीटर रिले दौड़ स्पर्धा में लड़कियों ने कांस्य पदक हासिल किया।

कुमारी महक ने पंद्रह सौ मीटर में कांस्य पदक हासिल किया। छात्र वर्ग में अंशुल ने 212 डिसकस तथा शॉटपुट में हासिल किए। हर्ष ने एक स्वर्ण पदक जैवलिन थ्रो में हासिल किया।

100 मीटर रिले दौड़ में आर्ष राणा तथा बंसल; प्रिंस; निशांत ने कांस्य पदक हासिल किया। 400 मीटर रिले दौड़ में 2 छात्र तथा 2 छात्राओं ने कांस्य पदक हासिल किए।

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला की छात्रा वर्ग में रनर अप ट्रॉफी का खिताब मिला।

जिला कांगड़ा में कोटला की टीम ओवर आल चैंपियन रही। और नगीना को जिला स्तर पर बेस्ट एथलीट चुना गया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य बबीता सलहोत्रा ने बच्चों की इस खास उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह से अनुशासन में रहते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

सभी प्रतिभागियों ने इस सफलता का श्रेय अपने शारीरिक शिक्षकों नवीन एवं सनी की कड़ी मेहनत के साथ नरेंद्र सिंह, कुलजीत, नीरज बाला, रजनीश कुमारी इत्यादि सभी स्टाफ सदस्यों को दिया ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...