हिमाचल की रबर डॉल को “बोर्न टू शाइन” प्रतियोगिता में 4 लाख की स्कॉलरशिप

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

रबड डॉल निधि डोगरा ने योग में एक  कारनामा कर दिखाया है। गत दिनों मुंबई में संपन्न हुए समारोह में “बोर्न टू शाइन स्कॉलरशिप” प्रतियोगिता में पूरे देश भर में टॉप 30 में जगह बनाई है। यहीं नहीं, निधि डोगरा ने 4 लाख की स्कॉलरशिप भी हासिल की है।

बता दें कि हमीरपुर जिला के चौरी गांव की निवासी निधि डोगरा ने 13 साल की उम्र में योग में दर्जनों अवार्ड जीते हैं। निधि ने योग में 6 से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए हैं। वहीं, निधि डोगरा को योग में एक और अवार्ड मिलने पर पिता शशि कुमार व माता निशा ने भी खुशी जाहिर की है।

निधि डोगरा ने कहा कि मुंबई में हुए बोर्न टू शाइन स्कॉलरशिप में लड़कियों को कैटेगरी में टॉप 30 में शामिल हुई है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले पंजाब में ऑडिशन हुआ था। जिसमें योग के अलग-अलग आसन लगाए थे और सिलेक्ट हुई थी। निधि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।

कोच व पिता शशि कुमार ने बताया कि मुंबई के स्कूल में हुए पारितोषिक वितरण समारोह में बोर्न टू शाइन के विजेताओं के लिए इनाम दिए गए है।

उन्होंने बताया कि बोर्न टू शाइन के लिए पूरे देश से पांच हजार बच्चों में से टॉप 30 बच्चों को चुना गया था। जिन्हें चार लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी गई। उन्होंने बताया कि 5 से 15 साल की लड़कियों की कैटेगरी में निधि डोगरा ने स्थान पाया है।

निधि की माता निशा ने गिव इंडिया का आभार जताया है। जिसकी बदौलत निधि डोगरा को एक मंच मिला और टॉप 30 में जगह बना पाई है। उन्होंने बताया कि निधि डोगरा की मेहनत रंग लाई है और इसी के चलते आज बडे प्लेटफार्म पर जाकर पूरे देश में अपनी पहचान बनाई है।

गौरतलब है कि हमीरपुर जिला के चौरी गांव की निवासी निधि डोगरा ने 13 साल की उम्र में योग में दर्जनों अवार्ड जीते है, तो छह से ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी योग में बनाए है।

निधि डोगरा ने प्रणव आसन , चक्र आसन, हैंड स्टैंड में एक मिनट में 35 आसन लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। तो तीन मिनट में 118 आसन का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवाया है। इसके साथ ही फिट आर्चरी में 47 सेकंड में 3 शूट करने व योग वर्ल्ड बुक में भी बतौर ब्रांड बनी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...