जिला प्रशासन ने गरीब कामगारों को बांटा राशन, कंबल और हाईजीन किट

--Advertisement--

Image

मंडी 17 नवम्बर – व्यूरो रिपोर्ट 

जिला प्रशासन ने मंडी में निर्माणाधीन शिवधाम के 52 कामगारों को कंबल, रजाई, तलाई, बैडशीट, खाने का सामान और हाईजीन किट वितरित की।

ठेकेदार द्वारा इन कामगारों को पिछले काफी समय से मजदूरी नहीं दी जा रही थी, जिसके चलते उनके रहने और खाने में काफी मुश्किल आ रही थी।

जिला प्रशासन के ध्यान में जैसे ही यह मामला आया, एडीसी मंडी जतिन लाल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से इन 52 कामगारों को खाने का सामान और ठण्ड के मौसम में उनके रहने के लिए कंबल, रजाई, तलाई, बैडशीट वितरित की।

उन्होंने कहा कि यह मामला उन्होंने संबंधित ठेकेदार से भी उठाया है और हमारी यह कोशिश है कि जल्द से जल्द इनका जो अधिकार है वह उन्हें दिलाएं।

उन्होेंने विश्वास दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह इन कामगारों के साथ है और आगे भी इनकी हर संभव मदद की जाएगी।

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर एडीएम अश्विनी कुमार, एसडीएम मंडी रितिका और जिला रेडक्रास के सचिव ओपी भाटिया, लेबर अधिकारी भावना शर्मा भी मौजूद रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...