दिनदहाड़े लुटेरी बनी महिलाएं, बुजुर्ग का बैग काटकर लूटी एक लाख की नकदी

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

मेन बाजार ऊना में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग से एक लाख रुपये की लूट हुई है। लुटेरों ने बैंक से ही बुजुर्ग का पीछा करते हुए बाजार में पहुंचने पर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। लूट के चलते बाजार में दहशत का माहौल पैदा हो गया। वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद बाजार सहित बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक ऊना शहर के वार्ड नंबर पांच निवासी जोगिंद्र सिंह बुधवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक गए हुए थे। जहां पर एक लाख रुपये निकालने के बाद घर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि जोंगिंद्र सिंह का पीछा करते हुए दो महिलाएं भी बाजार तक पहुंच गई। यहां पहुंचने पर अचानक ही  महिलाओं ने  बैग को ब्लेड से काट दिया। तब तक बुजुर्ग सहित आस पास के दुकानदार कुछ समझ पाते, लुटेरी महिलाएं एक लाख रुपये लेकर आंखों से ओझल हो गई।

मामले को लेकर बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। शिकायत के बाद पुलिस ने मेन बाजार सहित बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...