सीएम जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर, नहीं कर सकता एकतरफा जीत का दावा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य के विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यहां सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होने का अनुमान जताया है. हालांकि इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में कांग्रेस के कई बड़े नेता हारने वाले हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जयराम ठाकुर ने कहा, ‘हिमाचल चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है. न तो मैं यह कह सकता हूं कि हम यह चुनाव एकतरफा जीत रहे हैं और न ही कांग्रेस ऐसा कह सकती है. यहां एक बात तय है कि इस चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेताओं की हार होने वाली है.’

हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने साथ ही कहा, ‘राज्य में इस बार सबसे ज्यादा मतदान हो सकता है. हिमाचल में महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है, जो अच्छी बात है. मैं यह कह सकता हूं कि बीजेपी राज्य में एक बार फिर से सत्ता में आ रही है. सारे सर्वे बीजेपी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं. कांग्रेस क्या कह रही है उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता.’

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए अभी हाल ही में 12 नवंबर को मतदान संपन्न हुए, जिसके नतीजे 8 दिसंबर को वोटों की गिनती के साथ साफ हो जाएंगे. राज्य के सियासी इतिहास को देखें तो यहां हर चुनाव में सत्ताधारी दल की हार हुई है और लोगों ने विपक्षी दल पर ही भरोसा जताया है.
ऐसे में कांग्रेस जहां इन संकेतों की ओर इशारा करते हुए राज्य में सरकार बनाने का दावा कर रही है, तो वहीं बीजेपी इस पहाड़ी राज्य में रिवाज बदलने का दावा करते हुए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का भरोसा जता रही है.
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...