नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, युवती ने आरोपियों के चंगुल से छुटने के लिए दिखाया खासा साहस, तीन गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में किशोरी से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, संवेदनशील मामले में पुलिस हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है, लेकिन प्रारंभिक जांच में ये सामने आया है कि युवती ने आरोपियों के चंगुल से छुटने के लिए खासा साहस दिखाया।

शुरूआती जांच में ये सामने आया है कि पीड़िता पांवटा साहिब में एक कंपनी में काम करती है। एक आरोपी ने पहले बहला फुसला कर दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद दो अन्य आरोपियों ने भी किशोरी से दुराचार किया।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि एक आरोपी शिलाई का रहने वाला है, जबकि दो  पांवटा साहिब के ही हैं।

वारदात करीब दो सप्ताह पहले की है। जांच में ये सामने आया है कि पहले एक आरोपी ने 2 नवंबर को वारदात को अंजाम दिया। 4 नवंबर को आरोपी द्वारा पीड़िता को दूसरे आरोपी के कमरे में ले जाया गया था। आरोपियों द्वारा जब स्कूटी को पार्क किया जा रहा था तो किशोरी वहां से भाग निकली।

पीड़िता की उम्र 17 साल बताई गई है। उधर, पुलिस ने आईपीसी की धारा-376डी व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। साथ ही कहा कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे 23 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...