काँगड़ा: चुनाव ड्यूटी से लापता हुआ कर्मचारी, चार दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, ड्रोन से तलाश

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के तहत आशापुरी बूथ में चुनाव डयूटी देने आए नगरोटा बगवां के लापता कर्मचारी का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

12 नवंबर को आशापुरी बूथ के प्रजाइडिंग आफिसर ने सुबह चार बजे दूरभाष से जयसिंहपुर स्थित कंट्रोल रूम में सूचना दी कि उनकी पार्टी में शामिल एपीआरओ संजीव कुमार निवासी रौंखर की तबीयत बिगड़ गई है, इसलिए उनके स्थान पर अन्य कर्मचारी को ड्यूटी पर भेजा जाए।

इस बीच जब उस क्षेत्र के सेक्टर आफिसर वहां पहुंचे तो संजीव वहां से पैदल ही कहीं चला गया। इसके बाद संजीव कुमार ने न तो एसडीएम कार्यालय में रिपोर्ट की और न ही घर पहुंचा।

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, ड्रोन से तलाश

अगले दिन रविवार को संजीव के स्वजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना लंबागांव में दर्ज करवाई। पुलिस ने सोमवार को अपने स्तर पर तलाश करने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग हाथ न लगने पर मंगलवार को विशेष दल ने सर्च आपरेशन चलाया।

साथ ही ड्रोन की सहायता से आशापुरी के साथ लगते नागवन व घासनियों सहित सारे क्षेत्र को खंगाला लेकिन सफलता नहीं मिली। सर्च आपरेशन में डीएसपी बैजनाथ एमएल शर्मा व थाना प्रभारी लंबागांव प्रेम पाल शर्मा ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...