धर्मशाला के युवक पर लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

लड़की को भगाकर ले जाने की शिकायत के बावजूद गगल पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने से परेशान उसके परिजनों ने पुलिस थाना धर्मशाला में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों और आसपास के लोगों ने जमकर हंगामा किया।

परिजनों ने वाल्मीकि मोहल्ला धर्मशाला के एक लड़के के खिलाफ पुलिस थाना गगल में बेटी को भगाकर ले जाने की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप लगाया कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

लड़की के पिता ने बताया कि राजस्थान के निवासी हैं, लेकिन कई वर्षों से चैतडू़ में रह रहे हैं। बेटी कॉलेज में पढ़ती है। इस दौरान उसकी एक युवक के साथ दोस्ती हो गई। पिछले सप्ताह लड़का उसे घर से भगाकर ले गया है।

जब लड़के के परिजनों से बातचीत की तो वह इस बारे में टालमटोल करने लगे। शुक्रवार को पुलिस थाना गगल में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

गगल थाना प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि युवती घर से मैक्लोडगंज जाने के बहाने निकली थी। तीन-चार माह पूर्व भी वह लड़के के साथ भागी थी। दोनों को जम्मू में देखा गया था।

लड़की बालिग है और उसने लड़के के साथ शादी कर ली है। उन्होंने फोटो परिजनों और थाने को भी भेजे हैं। पुलिस लड़के-लड़की की तलाश में जुटी हुई है।

उधर, एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि गगल थाना प्रभारी को गंभीरता से कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...