
व्यूरो रिपोर्ट
श्रद्धा हत्याकांड में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर और धड़ नहीं मिला है। बाकी बॉडी के टुकड़े मिलने की पुलिस को उम्मीद है। पुलिस को यह भी आशंका है कि जो हड्डियों मिली हैं वह जानवरों की हो सकती हैं।
ऐसे में इनकी डीएनए जांच कराई जाएगी। जल्दी ही फोरेंसिक जांच के लिए हड्डियों को भेजा जाएगा। पूरे मामेल में पुलिस को अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। वहीं, आरोपी से जब दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही थी तो वह हंस रहा था।
आरोपी ने पूछताछ में यह जरूर कहा है कि उसकी किस्मत खराब है। श्रद्धा की हत्या नहीं होनी चाहिए थी, सिर्फ इस बात को लेकर उसे पछतावा है। बाकी शव के टुकड़े करने को लेकर उसे कोई पछतावा नहीं है। वह कह रहा है कि उसने यह सब अपने बचाव में किया है।
आरोपी ने बीबीए समेत कई कोर्स किए हुए हैं और दिमाग से बहुत तेज है। अफताब गुडगांव में नौकरी करता था। श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी ने मोबाइल हैंडसेट बदल लिया था, लेकिन नंबर वही था। इससे वह आसानी से पकड़ा गया।
दूसरी ओर, श्रद्धा के पिता को 15 सितंबर को ही पता लग गया था कि उसकी बेटी गायब है। उसके बाद श्रद्धा के पिता विकास ने मुंबई पुलिस में मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद मुंबई पुलिस 10 नवंबर को दिल्ली पुलिस के पास आई थी। इसमें मुंबई पुलिस की भारी लापरवाही सामने आ रही है।
श्रद्धा हत्या मामले की जांच सीबीआई समेत किसी दूसरी एजेंसी को दी जा सकती है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि दक्षिण दिल्ली के महरौली में युवक आफताब अमीन पूनावाला (28) ने लिव इन में रह रही युवती श्रृद्धा वाकर(26) की हत्या कर उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर दिए थे।
उसने शव के टुकड़े घर के बाथरूम में किए और टुकड़ों को धोकर पॉलिथीन में पैक कर फ्रीज में रख दिया। वह पिट्टू बैग में शव एक टुकड़े को रखता था और जंगल में फेंक कर आता। इस तरह वह करीब 22 दिन शव के टुकड़ों को फेंकता रहा।
वह 22 दिनों तक शव के साथ घर में रहा। वह हर रात दो बजे टुकड़ों को महरौली के जंगलों में फेंकने जाता था। महरौली पुलिस ने करीब छह महीने बाद जब आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है तो उसने ये सनसनीखेज खुलासा किया।
आरोपी आफताब अमीन पूनावाला युवती श्रद्धा वाकर के शव के दो दिन तक टुकड़े करता रहा। उसने एक दिन शव को बाथरूम में रखा। दूसरे दिन से उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने शुरू किए थे।