टोइंग वैन के जरिए गाड़ी ले जा रहे दो युवकों से 1.782 Kg चरस बरामद

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – व्यूरो रिपोर्ट

जिला पुलिस को भारी मात्रा में चरस पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी जिसका भोटा के पीछे एक्सीडेंट हुआ था, उसे टोइंग वैन के जरिये हमीरपुर लाया जा रहा है। गाड़ी में बैठे युवकों के पास भारी मात्रा में चरस हो सकती है।

इसकी जानकारी पुलिस विभाग ने पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा को दी। तुरंत प्रभाव से एक टीम रवाना की गई और टोइंग वैन को भिड़ा के समीप रोक गया।

पुलिस ने गाड़ी में पीछे बैठे दो युवकों से नाम पूछे तो युवको ने अपना नाम अजय प्रसाद गांव बरोह व मुकेश कुमार गांव अणु खुर्द बताया। वहीं पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से1 किलो 782 ग्राम चरस बरामद की गई।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने बताया कि युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। इस गिरफ्तारी से जिले में पनप रहे नशे के कारोबार से जुड़े लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...