घात लगाए तेंदुए ने विद्युत कर्मी पर किया हमला

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 15 नवंबर

उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बडैहर में सोमवार देर रात तेंदुए ने एक विद्युत कर्मचारी पर हमला बोल दिया व उसे घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव बडैहर का भूपेंद्र सिंह पुत्र हुक्म चन्द बाइक पर गांव के ही शुभम को छोड़ने जा रहा था। जब वह कुड़ी के समीप पहुंचे तो घात लगाए तेंदुए ने अचानक ही उन पर हमला कर दिया।

तेंदुए के हमले को होता देख युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे तेंदुआ भाग गया। तेंदुए के हमले से भूपेंद्र की टांगों पर खरोचें आई हैं।

वहीं परिजन घायल को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल ले गए है। बता दें कि इससे पहले भी तेंदुआ जोल गांव के एक व्यक्ति को घायल कर चुका है।

ग्राम सुधार सभा के प्रधान गौरव कुमार ने बताया कि तेंदुए के कारण सुबह-शाम घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाने की मांग की है।

उधर, इस बारे में वन विभाग के वन खंड अधिकारी जगत राम ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक हुआ तो घटना स्थल पर पिंजरा लगा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...