आठ से 10 राउंड में होगी मतगणना, पोस्‍टल बैलेट की पहले होगी गिनती

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद अब परिणाम का इंतजार है। आठ से दस राउंड में मतगणना प्रकिया पूरी होगी। मंडी, कुल्लू व लाहुल स्पीति जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 15 स्थानों पर होगी। तीनों जिलों के प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

लाहुल स्पीति विधानसभा क्षेत्र की मतगणना कुल्लू जिले के भुंतर स्थित जनजातीय भवन में होगी। लाहुल स्पीति जिला का मुख्यालय केलंग दिसंबर में हिमपात की वजह से कट सकता है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए लाहुल स्पीति की सभी ईवीएम जनजातीय भवन भुंतर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। आठ दिसंबर को यहीं पर मतगणना होगी। लाहुल व स्पीति से ईवीएम वायुसेना के हेलीकाप्टर से भुंतर पहुंचाई गई थीं।

आठ से दस राउंड में होगी मतगणना

हर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना टेबल की संख्या वहां के कुल मतदान केंद्रों पर निर्भर करेगी। 100 से अधिक मतदान केंद्रों वाले विधानसभा क्षेत्रों में 12 से 14 टेबल होंगे। इससे कम वालों में आठ से दस होंगे। मतगणना के आठ से 10 राउंड होंगे। मतगणना में तैनात होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की रिहर्सल दिसंबर के प्रथम सप्ताह में होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...