8 अरब पहुंची दुनिया की आबादी, अगले साल चीन को पछाड़ नंबर वन बनेगा भारत!

--Advertisement--

Image

दिल्ली – व्यूरो रिपोर्ट

दुनिया में आबादी को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में आबादी 8 अरब हो गई है और 2030 तक वैश्विक आबादी 8.5 अरब पहुंच जाएगी। इतना ही नहीं 2050 तक 9.7 अरब और 2100 में 10.4 अरब बढ़ सकती है।

हैरानी की बात यह है कि जन्म दर उन्हीं देशों में अधिक है जहां प्रति व्यक्ति आय बेहद कम है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार 2023 तक भारत जनसंख्या के मामले में चीन को पछाड़ सर्वाधिक आबादी वाला दुनिया का नंबर वन देश बन जाएगा। बता दें कि मौजूदा समय में चीन की आबादी 1.44 अरब है जबकि भारत की आबादी 1.39 अरब है। दुनिया में ये दोनों ही देश सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं।

जनसंख्या दर में आई गिरावट

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैश्विक जनसंख्या 1950 के बाद से अपनी सबसे धीमी दर से बढ़ रही है, जो 2020 में एक प्रतिशत से भी कम हो गई है। जबकि वैश्विक जनसंख्या को 7 से 8 बिलियन तक बढ़ने में 12 साल लगे, इसे 9 बिलियन तक पहुंचने में लगभग 15 साल लगेंगे। 2037 तक, यह एक संकेत है कि वैश्विक जनसंख्या की समग्र विकास दर धीमी हो रही है।

मृत्यु दर में भी गिरावट

जनसंख्या बढ़ोतरी आंशिक रूप से तब होती है जब मृत्यु दर में गिरावट होती है। वैश्विक स्तर पर देखें तो मृत्यु दर में भी गिरावट आई है। 2019 की गणना के अनुसार दुनिया में एवरेज मृत्यु दर 72.8 साल है। 1990 के बाद से इसमें करीब 9 साल की बढ़ोतरी हुई है। यह 2050 तक करीब 77.2 साल पहुंच सकती है। साफ शब्दों में कहें तो आने वाले समय में मृत्युदर और कम हो जाएगी और इंसान की औसत उम्र में बढ़ोतरी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...