चुनावी शोर में 15.35 करोड़ की शराब, 4.20 करोड़ नकद, 1275 ग्राम चिट्टा, 126 ग्राम गांजा, 33 किलो चरस की खेप बरामद

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में आचार संहिता के दौरान पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार छह गुना अवैध वस्तुएं पकड़ी गई हैं। पुलिस विभाग की ओर से प्रदेश में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

पुलिस ने प्रदेश में चुनावों की घोषणा होने के पश्चात 14 अक्तूबर से 12 नवंबर मतदान संपन्न होने तक 1.70.720 लीटर अवैध शराब, 33 किलो चरस, 1275 ग्राम चिट्टा, 126 ग्राम गांजा, 347 ग्राम चूरा पोस्त और 4,20,91,940 रुपए की नकदी एवं अन्य वस्तुएं जब्त की है।

इसके अलावा पुलिस ने प्रदेश में विभिन्न जगहों पर माइनिंग एक्ट के तहत 572 चालान करके 33,60,000 रुपए जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने 67 उद्घोषित अपराधियों को पकड़ा है।

वहीं दूसरी तरफ आबकारी एवं कराधान विभाग काफी हद तक कामयाब रहा है। करीब तीन सप्ताह तक चले चुनाव के दौर में करोड़ों रुपए की शराब बरामद की गई है। विभाग को टोल फ्री और व्हाट्सऐप नंबर जारी करने का भी सीधा फायदा मिला है।

विभाग की टीमों ने प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के लागू होने और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक 15 करोड़ 35 लाख रुपए की शराब बरामद की है। इनमें बड़ी संख्या में प्रदेश के बाहर निर्मित शराब की बोतलें भी शामिल हैं।

चंडीगढ़ और पंजाब में शराब सस्ती होने की वजह से चुनाव के दौरान इसे हिमाचल लाकर लोगों को परोसने की तैयारी थी। हालांकि आबकारी एवं कराधान विभाग ने इस शराब को प्रदेश के मुख्यद्वार पर ही रोकने का प्लान तैयार किया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में शराब की बोतलें मंडी जिला तक पहुंच गई।

आबकारी एवं कराधान विभाग ने दूध और सब्जी की गाडिय़ों में शराब की तस्करी होने की बात कही थी और इसके बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी को कड़ी किया गया। पड़ोसी राज्यों के नोडल अधिकारियों से मिले इनपुट के आधार पर भी कई जगह दबिश दी गई।

इसके अलावा अवैध कारोबार पर हिमाचल और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर साझा आपरेशन चलाया गया। इसमें विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खासतौर पर कांगड़ा जिला के नूरपुर, ऊना और सिरमौर में लगतार अभियान चलता रहा। विभागीय टीम ने सात लाख 66 हजार 415 लीटर शराब पूरे प्रदेश में बरामद की है।

गुड़ से मिले सुबूत

आबकारी विभाग ने विधानसभा चुनाव से पहले ही टीमों को अलर्ट कर दिया था। इसमें कोई भी चीज थोक में खरीदने की निगरानी की जा रही थी। इसमें कम कीमत के मोबाइल फोन से भारी तादाद में गुड़ की खरीद दोनों पर नजर रखी जा रही थी। इनके आधार पर विभाग की टीमों ने नूरपुर और सिरमौर में बड़ी सफलता मिली है।

उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग के राज्य आयुक्त युनुस ने बताया कि 15 करोड़ 35 लाख रुपए की शराब बरामद की गई है। इसके अलावा अन्य सामग्री भी विभाग ने जब्त करने में सफलता हासिल की है। सात लाख 66 हजार 415 लीटर शराब पकड़ी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...