पालमपुर की मुस्कान धीमान बनेगी डॉक्टर, न्यूरोलॉजिस्ट बनकर करेंगी प्रदेश के लोगों की सेवा

--Advertisement--

Image

पालमपुर, 15 नवंबर – नवीन गुलेरिया

नगरी (चाचियां) के भलेहड़ गांव की मुस्कान धीमान डॉक्टर बनेंगी। मुस्कान ने NEET परीक्षा उत्तीर्ण की है। मुस्कान ने बचपन में ही डॉक्टर बनने का सपना देखा था।

मुस्कान धीमान का चयन पंडित जवाहर लाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चम्बा में हुआ। मुस्कान ने कहा कि एमबीबीएस करने के बाद वे पढ़ाई को जारी रखते हुए न्यूरोलॉजिस्ट के रुप में प्रदेश के लोगों की सेवा करेंगी।

मुस्कान की इस उपलब्धी से पूरा परिवार व  इलाके के लोग काफी खुश हैं। मुस्कान की शिक्षा सेक्रेड हार्ट स्कूल सिद्धवाड़ी से हुए है। पिता राकेश धीमान सीआरपीएफ (CRPF) में निरीक्षक पद पर तैनात हैं जबकि माता मधु धीमान चाचियां पंचायत की वार्ड सदस्य हैं।

दादा भी सीआरपीएफ से निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मुस्कान ने सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, दादा-दादी, माता-पिता और अध्यापकों से मिली प्रेरणा को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...