शादी का झांसा देकर 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

रामपुर उपमंडल में  युवक शादी का झांसा देकर 17 साल की नाबालिग छात्रा को भगाकर ले गया, और फिर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शिमला जिला के रामपुर सब डिवीजन के झाकड़ी पुलिस स्टेशन का है।

पीड़िता के पिता की शिकायत के मुताबिक आरोपी शादी का झांसा देकर उसकी बेटी का यौन शोषण कर रहा था। बीते 02 नवम्बर को आरोपी उसे अगवा कर अपने साथ किन्नौर ले गया और दुष्कर्म किया।

रामपुर के डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि इस मामले में किन्नौर निवासी राहुल (25) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की को प्यार में फंसा कर शादी करने का झांसा दिया और उसे भगा ले गया था।

डीएसपी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 363, 366 और 376 के साथ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि रिमांड पर लेने के लिए आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...