ज्ञान ज्योति स्कूल में धूमधाम से मनाया बाल दिवस

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल बहाली में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

इस मौके पर बच्चों में पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओम पाल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने भविष्य के लिए लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं। व्यक्ति को बड़े हो कर भी अपना बचपन हमेशा जीवित रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ बालपन सशक्त जीवन का आधार है। इस मौके पर स्टाफ के सभी सदस्य व छात्र मौजूद रहे। बाल दिवस पर सभी बच्चों को मिठाई बांट कर खुशी मनाई।

वहीं स्कूल की चैयरमैन आरती शर्मा ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...