
हमीरपुर, 14 नवंबर
जिला में कुछ दिन पहले जमीनी विवाद के चलते हुई हत्या का आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हमीरपुर पुलिस आरोपी को पकड़ने में अभी तक नाकाम साबित हुई है। पुलिस मामले में अब सीडीआर खंगाल रही है।
यहां पर वृद्ध की मौत हो गई। मामले में संलिप्त एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार महिला इन दिनों पुलिस रिमांड पर है।
वहीं मामले में संलिप्त हत्यारोपी को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस आरोपी को पकडऩे के लिए सीडीआर खंगालेगी।
कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आरोपी मामले को अंजाम देने के उपरांत किसके संपर्क में रहा। फिलहाल, आरोपी को मोबाइल नंबर स्विच ऑफ जा रहा है। वहीं पुलिस अब सीडीआर खंगालकर मामले में आगे बढ़ेगी।
वहीं इस बारे में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा का कहना है कि पुलिस हरेक पहलू से मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश लगातार जारी है।
