मैक्लोडगंज: ट्रैकिंग पर निकला अमेरिका का नागरिक एक हफ्ते से लापता, तलाश में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के तहत नड्डी गांव के पास गुना माता ट्रैक पर ट्रैकिंग पर निकला विदेशी पर्यटक एक सप्ताह से लापता है। विदेशी पर्यटक पिछले करीब 10-12 दिन से नड्डी गांव के आरा कैंप में ठहरा हुआ था और सात नवंबर को ट्रैकिंग पर निकला था। लेकिन अगले ही दिन आठ नवंबर को उसने मैसेज किया कि वह रास्ता भटक गया है।

इसके बाद आरा कैंप के प्रबंधक ने उसके लापता होने की सूचना मैक्लोडगंज पुलिस थाने में दी। सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आ गए। एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू टीम को रवाना किया। मैक्लोडगंज पुलिस की टीम तलाश में जुटी हुई है।

वहीं सोमवार को भी लापता पर्यटक की तलाश के लिए ड्रोन और स्थानीय गाइडों का भी सहारा लिया गया। लापता पर्यटक की पहचान मैक्समिलियन लोरेंज निवासी अमेरिका के रूप में हुई है। अभी तक लापता विदेशी ट्रैकर का कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस थाना मैक्लोडगंज के प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि लापता ट्रैकर को ढूंढने में पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। ड्रोन और स्थानीय गाइडों का भी सहारा लिया जा रहा है। इसके अलावा करीब तीन विभिन्न टीमें बना कर उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...