928 दिन के बच्चे ने 52 सेकंड में गाया राष्ट्रगान, “OMG बुक ऑफ़ रिकॉर्ड” में नाम दर्ज

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

“होनहार बिरवान के होत चिकने पात” यह चंद लाइने सिरमौर जिला के राजगढ़ के रहने वाले दंपति के बेटे काव्यांश गौतम पर सटीक बैठती है। 29 अप्रैल 2020 को जन्मे काव्यांश ने महज 2 साल 6 महीने की उम्र में ही नए-नए कीर्तिमान स्थापित करना शुरू कर दिए है।

एक साल 10 महीने की उम्र में ही काव्यांश ने 10 सेकंड का गायत्री मंत्र को गाकर अपना नाम “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड” में दर्ज करवाया था। वही अब काव्यांश ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया है।

काव्यांश ने राष्ट्रगान को 52 सेकंड में गाकर अपना नाम “OMG Book of Records” में दर्ज करवा लिया है। काव्यांश सबसे कम उम्र के भारतीय बन गया है, जिसने 20 अक्टूबर 2022 को 52 सेकंड में राष्ट्रगान गाया। काव्यांश की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका नाम “ओएमजी संस्करण 2022” में दर्ज करवाया गया है।

928 दिन के काव्यांश गौतम ने अपने माता पिता का नाम रोशन कर दिया है। जिस उम्र में बच्चे ठीक से बोल भी नहीं पाते काव्यांश ने गायत्री मंत्र और राष्ट्रगान गाकर एक नई पहचान बनाई है।

काव्यांश के पिता की मानें तो वह काव्यांश में मौजूदा अद्भुत प्रतिभाओं से अनजान थे। जब समझ आया तो काव्यांश की उम्र के अन्य बच्चे से तुलना की गई। तब जाकर ये अंदाजा हुआ कि काव्यांश अन्य बच्चों से काफी अलग है और अद्भुत प्रतिभा का धनी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...