मतदान के वीडियो वायरल, अपने नेता के पक्ष में मतदान का इंटरनेट मीडिया पर दे रहे प्रमाण, होगी कार्रवाई

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद कार्यकर्ता अपने-अपने नेता के पक्ष में मतदान का प्रमाण इंटरनेट मीडिया पर दे रहे हैं। हालांकि पोलिंग स्टेशनों में मोबाइल फोन ले जाने की मनाही थी।

इसके बावजूद लोगों ने कई मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन पहुंचाए और मतदान करते वक्त वीडियो भी बनाए और ये इंटरनेट मीडिया पर साफ देखे जा सकते हैं।

रविवार सुबह से मुख्य रूप से इंटरनेट मीडिया पर कुछ लोगों ने ऐसी स्टोरीज डालनी शुरू की। जिला मंडी के सराज में भी इस तरह के वीडियो वायरल हुए हैं। इसके अलावा भी प्रदेश के अन्‍य जिलों से भी इस तरह के वीडियो वायरल हुए हैं।

युवाओं ने शेयर की वीडियो

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के एक युवा ने अपनी स्टोरीज में नेता को वोट डालने से लेकर वीपीपैट में पुष्टि होने की वीडियो अपलोड की है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के एक मतदाता ने भी इसी तरह की स्टोरी डाली है।

आयोग के आदेश के बावजूद नहीं हुई पालना

निर्वाचन आयोग ने इस बार पोलिंग स्टेशनों के भीतर मोबाइल फोन ले जाने की मनाही की हुई थी। इसको लेकर सभी पोलिंग स्टेशन प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे कि वह मतदाताओं के मोबाइल फोन बाहर ही रखवाने का प्रबंध करें।

मतदान केंद्र प्रभारियों ने क्षेत्र एवं संबंधित स्कूलों के स्वयंसेवियों को इस कार्य के लिए तैनात किया था। प्रतिबंध के बावजूद मोबाइल फोन मतदान केंद्र के भीतर पहुंचना प्रभारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।

निर्वाचन अधिकारी बोले, कार्रवाई की जाएगी

जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने कहा कि पोलिंग बूथ के भीतर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित हैं। इस तरह की शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...