नशा तस्कर के घर पर पुलिस की रेड, 67.52 ग्राम चिट्टा बरामद

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 11 नवंबर

जिला एसआईयू टीम ने एक नशा तस्कर के घर पर रेड कर चिट्टे की खेप बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के कब्जे से 67.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को पुख्ता सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव खैरिया बांमटा में एक व्यक्ति नशे का कारोबार करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस को  67.52 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। बाजार में इसकी कीमत 5 लाख से अधिक आंकी जा रही है।आरोपी की पहचान अजय कुमार (28) , निवासी तहसील सदर बिलासपुर के रूप में हुई है।

बिलासपुर डीएसपी राज कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...