बाहर होंगे अश्विन और कार्तिक, विराट-रोहित भी राडार पर, कोच के पद से हट सकते हैं राहुल द्रविड़!

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – व्यूरो रिपोर्ट

टी-20 विश्व कप में शर्मनाका हार झेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को चारों तरफ से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फैंस इस कद्र निराश हैं कि वह टीम को बड़े बदलाव की डिमांड कर रहे हैं।

यही नहीं, बीसीसीआई भी इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से मिली हार पर टीम इंडिया से निराश है और सख्ती के मूड में आ गया है।

बीसीसीआई सूत्रों की मानें तो स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक टीम इंडिया से बाहर किए जा सकते हैं, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी राडार पर हैं और धीरे-धीरे दोनों को भी टीम से बाहर किया जा सकता है।

हालांकि विराट कोहली इस वक्त फॉर्म में हैं, लेकिन विश्व कप से पहले वह भी फ्लॉप चल रहे थे, जबकि कप्तान रोहित शर्मा सुपर फ्लॉप साबित हुए हैं।

ऐसे में रोहित शर्मा को यहा तो कप्तानी छोड़ देनी चाहिए या फिर खुद ही संन्यास ले लेना चाहिए। कहा यह भी जा रहा है कि टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भी आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह नए कोच की नियुक्ति हो सकती है।

लोगों का मानना है कि राहुल द्रविड़ की सोच टी-20 क्रिकेट में फिट नहीं बैठती है, क्योंकि वह टेस्ट प्लेयर रह चुके हैं और फिर उन्होंने वन-डे मैच खेले हैं, लेकिन उनका फार्मेट टी-20 क्रिकेट का नहीं है।

ऐसे में वह उस हिसाब से सोच भी नहीं सकते। उधर, माना जा रहा है कि भविष्य के कप्तान की हार्दिक पंड्या हो सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...