प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद सोलदा में दहाड़े भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चंबी रैली के बाद मोदी से आशीर्वाद लेने के बाद अपनी विधान सभा क्षेत्र की भाली पंचायत के गांव बड़ी का बल्ला में एसटी बिरादरी और सोलाडा पंचायत के गांव सोलादा भलूँ , धार सोलदा , सोलदा, कोटला, बलाह कोटला में जबरदस्त नुक्कड़ सभाएं की । संजय गुलेरिया का उपरोक्त गांवों में पहुंचने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया ।

इस मौके पर संजय गुलेरिया ने लोगों को गुणवत्ता वाली शिक्षा, बढ़िया चिकित्सा और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीबों व बेरोजगारों के साथ हमेशा छल कपट की और घोटालों की राजनीति की है ।

भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने अपनी नुक्कड़ सभाओं में घोषणा पत्र की जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल में भाजपा की सरकार रिपीट करने उपरांत 30 साल की उम्र पार करने वाली सभी माता बहनों को पेंशन की सुविधा मुहैया करवाई जायेगी, ज्वाली विधान सभा क्षेत्र में मेडिकल कालेज खोला जाएगा, गर्भावस्था के दौरान बहु बेटियों के स्वास्थ्य और शिशु की सेहत का ध्यान रखते हुए पौष्टिक आहार व 25000 रूपये की धनराशि का प्रावधान किया जाएगा ।

स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए साइकिल और ज्वाली , कोटला, नगरोटा सूरियां के डिग्री कालेज में शिक्षा ग्रहण करने वाली बेटियों को स्कूटी मुहैया करवाई जायेगी, किसान सम्मान निधि से किसानों को मिलने वाली सहायता राशि में 3000 का अतिरिक्त लाभ देकर सालाना 9000 रूपये की जाएगी , गृहणी योजना के तहत दो सिलिंडर बढ़ाकर तीन सिलिंडर मुफ्त में दिए जायेंगे ।

इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने लोगों से 12 नवंबर को होने वाले विधान सभा के चुनावों में कमल के फूल का बटन दबाने की अपील की है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...