नेपाली व्यक्ति की हत्या मामले की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने 3 दिनों में दबोचा आरोपी

--Advertisement--

Image

संगड़ाह – नरेश कुमार राधे

संगड़ाह क्षेत्र में नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या मामले की गुत्थी सिरमौर पुलिस की एसआईटी टीम ने 3 दिनों में सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में गांव चाढ़ना निवासी 34 वर्षीय आरोपी को दबोचा है।

नाहन में एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने प्रैस वार्ता में कहा कि संगड़ाह क्षेत्र के गांव चाढ़ना में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की 3 दिन पहले हत्या कर दी गई थी, जिसके तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए सिरमौर पुलिस ने एसआईटी टीम गठित कर जांच आगे बढ़ाई और हत्या के आरोपी कश्मीर सिंह को दबोचा लिया।

उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे पैसे के लेनदेन संबंधी बातचीत के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद कश्मीर सिंह ने नेपाली मूल के व्यक्ति की हत्या कर दी।

गौरतलब है कि बीते एक माह के भीतर जिला सिरमौर में अलग-अलग क्षेत्रों में तीन हत्या के मामले सामने आए हैं। सिरमौर पुलिस ने तीनों ही मामलों में संलिप्त हत्यारों को दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...